गर्मियों में कूल लुक के लिए ट्राई करें ये कुर्त्‍तियां…

फैशन। गर्मियों में महिलाएं कुर्तियों पहनना ज्यादा पसंद करती हैं, क्योंकि कुर्ती न केवल आरामदायक होती हैं बल्कि स्टाइलिश भी लगती हैं। कुर्तियों को आप अलग-अलग तरीकों से किसी फेस्टिव, ऑफिस, कॉलेज, पार्टी या फिर डेली वियर में आसानी से पहन सकती हैं।

वैसे तो गर्मियों में पहनने के लिए कई तरह के कुर्ती के डिजाइन आसानी से मिल जाएंगे लेकिन स्‍टाइलिश दिखने के लिए आप ऐसे डिजाइन सेलेक्ट करें, जो गर्मियों के हिसाब से एकदम परफेक्ट हों। हालांकि, ज्यादातर महिलाएं ऐसी कुर्तियों को सेलेक्ट करती हैं, जिसके प्रिंट कुल और ठंडे होते हैं। आज आपके लिए कुछ लेटेस्ट कुर्तियों के आइडियाज लेकर आए हैं, जिन्हें आप जींस या फिर पैंट के साथ आसानी से पहन सकती हैं।

शॉर्ट स्लीवलेस कुर्ती:-

अगर आप गर्मियों में स्टाइलिश दिखना चाहती हैं, तो आप जींस के साथ शॉर्ट स्लीवलेस कुर्ती पहन सकती हैं। शॉर्ट कुर्ती में न केवल आपको स्टाइलिश लुक मिलेगा बल्कि आपको आराम भी मिलेगा। आप शॉर्ट कुर्ती को कई तरह डिफरेंट तरीके से पहन सकती हैं। आप कुर्ती का डिजाइन जींस या फिर प्लाजो, लेगिंग्स के हिसाब से सेलेक्ट कर सकती हैं।

प्लेन कुर्ती :-

गर्मियों में कई महिलाओं को ज्यादा चमक-दमक के कपड़े पहनना पसंद नहीं होते हैं, अगर आप भी इन महिलाएं में शामिल हैं, तो जींस के साथ प्लेन कुर्ती पहन सकती हैं। प्लेन कुर्ती पहनने में न सिर्फ स्टाइलिश लगती हैं बल्कि कुर्ती पहनने के बाद आपको गर्मी का एहसास भी नहीं होगा।

लॉन्ग कट कुर्ती:-

अगर आप कुछ ट्रेंडी ट्राई करना चाहती हैं, तो आप डिजाइनर कुर्ती जैसे- फ्रंट कट या फिर साइड कट डिजाइन की कुर्ती पहन  सकती हैं। इन कुर्तियों में न सिर्फ आप अट्रैक्टिव लगेंगी बल्कि आप इन कुर्तियों को आसानी से जींस के साथ भी पहन सकती हैं।

प्रिंटेड कुर्ती

गर्मियों में प्रिंटेड कुर्ती पहनना आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। अगर आप ऑफिस या फिर रेगुलर डे में कुछ डिफरेंट तलाश रही हैं, तो आप प्रिंटेड कुर्ती के लेटेस्ट डिजाइन सेलेक्ट कर सकती हैं। इन दिनों ब्लैक और सॉफ्ट कॉटन के फेब्रिक्स की कुर्तियों का काफी ट्रेंड देखा जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *