ये है वेडिंग शॉपिंग के लिए बेस्ट प्लेसेज…

शॉपिंग। शादी की तिथि तय होते ही शॉपिंग शुरू हो जाती है। हर लड़का या लड़की अपनी शादी में बेस्ट दिखना चाहते हैं। आप अगर कोलकाता में रहते हैं तो यह खबर जरूर पढ़ें। हम आज आपको कोलकाता में वेडिंग शॉपिंग के लिए बेस्ट प्लेसेज के बारे में बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते है….

बो बाजार- आपको बता दें कि शादी की शॉपिंग करने के लिए कोलकाता का बो बाजार सबसे बेहतरीन बाजारों में से एक है। यह शहर का सबसे बड़ा बाजार है, जहां न केवल कोलकाता से ही, बल्कि पश्चिम बंगाल के बाकी हिस्सों से भी लोग शॉपिंग करने आते हैं। इस बाजार में गहने, साड़ी और शादी की अन्य चीजें मशहूर हैं। आप अगर मेहंदी, हल्दी या शादी के लिए साड़ी और लहंगे खरीदना चाहते हैं, तो आप यहां खरीददारी कर सकते हैं। इस मार्केट में सिर्फ ट्रेडिशनल ही नहीं, बल्कि वेस्टर्न ड्रेसेज भी मिलती हैं।

हातिबागान बाजार- कोलकाता के सबसे मशहूर बाजारों में से यह बाजार एक है। आपको इस मार्केट में एक ही जगह पर डिजाइन वाली साड़ियां, सिल्क साड़ियां, संबलपुरी साड़ियां और बनारसी साड़ियां मिल जाएंगी। आप इस बाजार में दूल्हा दुल्हन के आउटफिट्स भी खरीद सकते हैं।

बागड़ी या बागरी बाजार- कोलकाता के सबसे पुराने और फेमस बाजारों में से एक है बागरी बाजार। आप यहां थोक में खरीददारी कर सकते हैं। आप यहां पर शादी के कपड़ों से लेकर अक्सर सीरियल शादी की शॉपिंग भी कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *