">

गुजरात की इन डिश का स्‍वाद है बेहद लाजवाब…

रेसिपी। भारत को विविधताओं का देश कहा जाता है। देश के हर कोने में आपको बोली-भाषा, पहनावे के साथ ही खानपान भी बदला हुआ ही मिलेगा। अगर बात गुजराती खाने की करें तो सबसे पहले ढोकला याद आता है। लेकिन ढोकले के साथ ही गुजरात की कुछ और डिश भी हैं, जो बेहद मशहूर हैं और इसका स्वाद लाजवाब होता है। तो अगर आपने अभी तक इन सारी डिश का स्वाद नहीं चखा है तो एक बार जरूर इन्हें टेस्ट करें।

खमण:-

ढोकले की ही तरह खमण भी होता है। लेकिन बेसन से तैयार खमण में ज्यादा मात्रा में सोडा डाला जाता है। जिससे इसका रंग हल्का पीला हो जाता है। ये ढोकला से अधिक हल्का होता है। जिस पर करी पत्ता, हरी मिर्ची और सरसों का तड़का लगा होता है।

खाखरा:-

खाखरा का स्वाद थोड़ा सा पापड़ जैसा होता है। और ये देखने में भी पापड़ की तरह लगता है। लेकिन रोटी और पापड़़ का कॉम्बिनेशन खाखरा अलग-अलग स्वाद में बाजार में मिल जाएगा। जिसे एक बार जरूर टेस्ट करना चाहिए। ये शाम की चाय के साथ भूख मिटाने के लिए बढिया नाश्ता है।

खांडवी:-

बेसन और दही को मिलाकर बना खांडवी भी गुजरात की काफी मशहूर डिश है। जिसे ब्रेकफास्ट में हेल्दी डाइट के तौर पर शामिल किया जाता है। बेसन के सॉफ्ट से बने इस नाश्ते पर नारियल, राई, करी पत्ता, हरी मिर्ची का त़ड़का लगता है। जिससे इसका स्वाद दोगुना हो जाता है। सुबह के नाश्ते में बिना तला-भुना खाना हो तो खांडवी सबसे अच्छा नाश्ता है।

थेपला:-

थेपला को एक तरह से पराठा भी बोल सकते हैं। बेसन के साथ आटे को मिलाकर उसमे सौंफ, अजवाइन, तिल और कसूरी मेथी को मिलाकर इसे बनाया जाता है। जिसे सुबह के नाश्ते से लेकर शाम की चाय के साथ खाया जा सकता है।

उंधियू:-

उंधियू एक तरह की सब्जी होती है। जिसमें कई सारी वैराइटी की सब्जियों को एक साथ मिलाकर पकाया जाता है। अगर असली उंधियू का स्वाद लेना है तो मिट्टी के बर्तन में बने उंधियू को खाएं। सारी सब्जियों को मिट्टी के बर्तन में उलटकर बनाया जाता है। जिसकी वजह से इसका नाम उंधियू है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *