पंजाब कैबिनेट का विस्तार समारोह आज…

पंजाब। पंजाब का कैबिनेट विस्तार समारोह आज चंडीगढ़ में होगा। इसके साथ ही कैबिनेट की पहली बैठक भी दोपहर 12.30 बजे होगी। बता दें कि 10 विधायक पंजाब के कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेंगे।

जिसमें विधायक हरपाल सिंह चीमा, डॉ. बलजीत कौर, हरभजन सिंह और डॉ. विजय सिंगला मंत्री पद की शपथ लेंगे। विधायक गुरमीर सिंह मीत, हरजोत सिंह, लाल चंद, कुलदीप सिंह धालीवाल, लालजीत सिंह भुल्लर, ब्रम शंकर (जिम्पा) भी मंत्री बनेंगे।

वहीं पार्टी के कुछ नेताओं का कहना है कि भावंत मान उन विधायकों पर भरोसा करेंगे, जो मुश्किल समय में पार्टी के साथ खड़े रहे। सूत्रों ने कहा कि मौजूदा विधायक जो फिर से विधायक चुने गए हैं, उनके चुने हुए मुख्यमंत्री मान के मंत्रिमंडल में शामिल होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *