घर में लगाएं ये पौधे, आएगी सुख-समृद्धि

वास्‍तु। हरे-भरे पौधे अगर घर में लगे हों, तो सकारात्मकता का प्रवाह बढ़ता है। हरे-भरे पौधे सुख-समृद्धि, तरक्की और खुशहाली के आगमन में सहायक होते हैं। साथ ही ये वातावरण को शुद्ध रखने में मदद करते हैं।

वास्तु में कई ऐसे पौधे बताए गए हैं, जिनको घर में लगाने से समृद्धि बनी रहती है। वास्तु के मुताबिक घर में पौधे लगाने का भी बहुत महत्व होता है। कहा जाता है कि हरे-भरे पौधे घर में सुख-समृद्धि लाते हैं।

घर में पौधे लगाने से अच्छी सेहत के साथ धन के आगमन का रास्ता भी खुल जाता है। साथ ही घर की खूबसूरती भी बढ़ जाती है। आप अगर भाग्य का साथ पाना चाहते है, तो वास्तु के अनुसार कुछ पौधे घर में लगाएं। तो आइए जानते हैं इन पौधों के बारे में…

बांस का पौधा:- वास्तु शास्‍त्र के मुताबिक बांस का पौधा घर की उत्तर दिशा में लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। साथ ही यह पौधा घर में सुख-समृद्धि लाता है।

हल्दी का पौधा:- हल्दी का प्रयोग भगवान विष्णु की पूजा में खासतौर पर किया जाता है। वहीं अपने गुणों के कारण हल्दी का पौधा भी बहुत चमत्कारी माना जाता है। हल्‍दी के पौधे को घर में लगाने से बरकत होती है।

मनी प्लांट :- आपको बता दें कि मनी प्लांट के पौधे को घर में लगाने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। साथ ही मनी प्लांट सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *