Mango Pudding Recipe: आम की सामान्य ड्रिंक छोड़ अब बनाए ये

रेसि‍पी। गर्मी के मौसम में आम खाने का मजा ही अलग होता है। वहीं आम से कई तरह की रेसिपी भी बनती हैं। अक्सर लोग गर्मी से राहत पाने के लिए आम की ठंडाई, मैंगो शेक आदि बनाकर पीते हैं। यह तो आम की सामान्य ड्रिंक है, जो गर्मियों में लगभग सभी को मिल जाती है, लेकिन आप आसानी से मैंगो पुडिंग भी बना सकते हैं।

हालांकि अगर आप  कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो मैंगो पुडिंग को कस्टर्ड के ट्विस्ट के साथ बना सकते हैं। वहीं इसे बनाने में बहुत कम समय भी लगता है। तो चलिए जानते हैं मैंगो कस्टर्ड पुडिंग की आसान रेसिपी।

मैंगो कस्टर्ड पुडिंग बनाने के लिए सबसे पहले 2 कप दूध लें और उसे उबलने के लिए गैस पर रखें। जब तक दूध उबलता है, तब तक आधा कप ठंडे दूध में कस्टर्ड पाउडर अच्छे से मिलाकर इसे उबले हुए दूध के साथ मिक्स कर लें।

फिर दूध को 2 मिनट के लिए धीमी आंच पर पका लें। इसके बाद इसमें चीनी मिलाकर गैस बंद कर दें। जब तक दूध ठंडा हो, तब तक आप आम को धोकर छील लें। मिक्सर में डाल कर आम की प्यूरी बना लें। इसके बाद एक सर्विंग गिलास में मैंगो प्यूरी और कस्टर्ड दूध को थोड़ा-थोड़ा करके एक के ऊपर एक डालें। अब ग्‍लास को फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें। ऊपर से नट्स या मैंगो पीस से सजाते हुए ठंडा-ठंडा सर्व करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *