कल्याण शहर में बनेगा महाराष्ट्र का पहला नौसेना संग्रहालय…

महाराष्‍ट्र। पर्यटकों को आकर्षित करने के मकसद से महाराष्ट्र में ठाणे जिले के कल्याण शहर में एक नौसैनिक संग्रहालय स्थापित किया जाएगा। कल्याण डोंबिवली नगर निगम के प्रवक्ता ने एक विज्ञप्ति में कहा है कि यह राज्य का पहला नौसैनिक संग्रहालय होगा।

इसका आकार एक ऐसे पोत की तरह होगा, जिसमें नौसेना का इतिहास दर्शाया जाएगा। गुरूवार को स्मार्ट सिटी विकास कार्यक्रम के तहत इस बड़ी परियोजना की अधारशिला महाराष्ट्र के पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे ने रखी थी। यह परियोजना तीन वर्ष में पूरी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *