जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि: मेष राशि वाले आज यदि आप अपने धन को किसी मकान अथवा जमीन जायदाद को लेने में निवेश करेंगे, तो उसके लिए यह समय उत्तम रहेगा, इसलिए दिल खोलकर निवेश करें। यदि किसी विपक्षी से कोई तनाव चल रहा था, तो वह भी आज समाप्त होगा, लेकिन आज आपके घर परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आज आप अपने व्यापार की किसी भी तरह की समस्या को सुलझाने के लिए अपने भाई से सलाह मशवरा अवश्य करें, नहीं तो आपकी यह समस्या लंबी खिंच सकती है। सायंकाल के समय आज आप अपने ससुराल पक्ष के लोगों से मिलने जुलने जा सकते हैं।

वृष राशि: वृष राशि वाले आज आप जिस भी किसी कार्य को करेंगे, उसे पूरे आत्मविश्वास से करेंगे और उसमें खूब धन भी अवश्य कमाएंगे। यदि आप विवाह योग्य है, तो आपके लिए पड़ोसियों की ओर से कोई विवाह प्रस्ताव आए, तो उसे स्वीकार करने से पहले उसकी जांच पड़ताल अवश्य करें। जीवनसाथी के साथ आज आप अपने संबंधों में मधुरता लाएंगे। यदि आज जीवनसाथी कोई सलाह दे, तो उस पर अमल अवश्य करें। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसके कारण आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा। यदि आज किसी से धन उधार लेने की सोच रहे हैं, तो बिल्कुल ना लें, क्योंकि उसे उतार पाना आपके लिए मुश्किल होगा।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले आज का दिन आपका उत्साहवर्धक व्यतीत होगा। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें आपको ध्यान देना होगा, कि किसी के चक्कर में आपको कोई गलत निर्णय अथवा कोई गलत काम ना करें, नहीं तो भविष्य में आपको इसके लिए पछताना पड़ सकता है। आज आपकी तरक्की देखकर आपके शत्रु भी आपसे ईष्या करेंगे, लेकिन आपको उनकी ओर ध्यान ना देकर आगे बढ़ना होगा, क्योंकि वह आपस में लड़कर ही समाप्त हो जाएंगे। यदि आपके पास कोई पुराना कर्जा हो, तो आज आप उसे उतारने में भी सफल रहेंगे। आज आपको मन मुताबिक लाभ के कारण फूले ना समाएंगे।

कर्क राशि: कर्क राशि वाले आपके लिए आज का दिन काफी नई उपलब्धियां लेकर आ सकता है। व्यापार के सिलसिले में आज आपको बहुत फायदा मिलेगा। जीवनसाथी का स्वास्थ्य पीड़ित हो सकता है, लेकिन आपका रिश्ता बेहतर तरीके से चलेगा। एक दूसरे के प्रति समझदारी बढ़ेगी। यदि जीवनसाथी से कोई गलती हुई है, तो आज उन्हें अपनी गलती का एहसास होगा। उसके लिए वह आपसे क्षमा मांग सकते हैं। आप भी उनकी बात समझेंगे। प्रेम जीवन के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा ध्यान देना, आपके लिए अच्छा होगा। पारिवारिक जीवन सामान्य गति से चलेगा। खर्चों में बढ़ोतरी संभावित है।

सिंह राशि: सिंह राशि वाले लोगों के लिए दिन की शुरुआत थोड़ी कमजोर है सकती है, क्योंकि आज आप मानसिक रूप से भी थोड़े कमजोर रहेंगे और स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है। विशेष रूप से जोड़ों में दर्द या एसिडिटी की समस्या आपको परेशान कर सकती है। किसी बहुत पुरानी बात को लेकर आपका काफी खर्चा भी हो सकता है। आज किसी भी विवाद में पड़ने से आपको बचना चाहिए। दांपत्य जीवन में आज का दिन बेहतर रहेगा और जीवनसाथी से आपका प्रेम बढ़ेगा। प्रेम जीवन की बात करें तो अपने प्रिय से आप किसी धार्मिक दृष्टिकोण पर विचार विमर्श करेंगे। इससे आप दोनों को एक दूसरे को बेहतर तरीके से समझने का मौका मिलेगा। नौकरी के सिलसिले में किए गए प्रयास सफल रहेंगे और व्यापार में निवेश करने से पहले अच्छी तरह जांच पड़ताल कर लें।

कन्‍या राशि: कन्‍या राशि वाले आपके लिए आज का दिन मिले-जुले परिणाम लेकर आएगा। आप के प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी। आपका प्रिय अपनी किसी गलती को मानेगा और आप से उसके संबंध बेहतर होंगे। दांपत्य जीवन जी रहे लोगों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। जीवनसाथी अपनी जिम्मेदारियों को अच्छा से निभाएगा और आपका विवाह बंधन मजबूत होगा। जहां तक बात आपके काम की है, तो काम के सिलसिले में आज आप थोड़े कमजोर पड़ सकते हैं। आपको ऐसा महसूस हो सकता है कि आप के काम करने के लिए जगह सही नहीं है, इसलिए आप नौकरी बदलने का विचार कर सकते हैं। यात्राओं के लिए दिन कमजोर रहेगा, लेकिन व्यापार कर रहे लोगों को अच्छा लाभ मिल सकता है।

तुला राशि: तुला राशि वाले आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में कोई नई बात आपके सामने आएगी या किसी सदस्य का स्वास्थ्य बिगड़ने से आप चिंतित रहेंगे। इसका असर आपके काम पर भी पड़ेगा, लेकिन फिर भी आप अपने मनोबल के कारण अपने काम को सही अंजाम तक पहुंचा पाएंगे। बिना सोचे विचारे बात करने से आपको परेशानी हो सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन अनुकूल रहेगा, उनका परिवार उनके प्रति प्रेम प्रदर्शित करेगा। जो लोग दांपत्य जीवन जी रहे हैं, उनके लिए भी दिन अनुकूल है, लेकिन उनका जीवनसाथी आज किसी यात्रा पर जा सकता है और संभव है कि वह कोई तीर्थयात्रा हो, जिस पर आप भी उनके साथ जाएं।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले आपके लिए आज का दिन यात्रा पर जाने के लिए सर्वश्रेष्ठ रहेगा। यात्राओं से आपको नई ऊर्जा मिलेगी और धन प्राप्ति भी संभव है। आज कुछ नए लोगों से मिलने का मौका मिलेगा और कुछ पुराने मित्रों से भी भेंट हो सकती है। परिवार का वातावरण काफी खूबसूरत रहेगा और परिवार में सुख शांति रहेगी। आपका स्वास्थ्य मजबूत होगा और आप स्वयं में ऊर्जा का अनुभव करेंगे। धन प्राप्ति के उद्देश्य से दिन अनुकूल रहेगा। भाग्य आपको कर्म करने के लिए प्रेरित करेगा। आज आप जितने प्रयास करेंगे, उसका आपको लाभ मिलेगा। अपने कार्यस्थल पर आपको अच्छे अनुभव होंगे और उसकी वजह से आप अपने काम को पसंद करेंगे। दांपत्य जीवन में थोड़ी तनाव की स्थिति बन सकती है। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं, उनके लिए दिन काफी अनुकूल है।

धनु राशि: धनु राशि वाले आपके लिए आज का दिन अच्छे अनुभव लेकर आएगा। जो एक मानसिक रूप से दबाव आप महसूस कर रहे थे, आज उस से मुक्ति मिलेगी। कुछ नया करने का विचार करेंगे, जिसके कारण आर्थिक तौर पर लाभ मिलेगा। खर्चे बने रहेंगे, फिर भी आर्थिक रूप से आप मजबूती अनुभव करेंगे। काम के सिलसिले में आज काफी अच्छे नतीजे हासिल होंगे। आपको शासन का सहयोग मिलेगा और राज्य पक्ष से लाभ होगा। परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा। रिश्तो में अनुकूलता रहेगी। प्रॉपर्टी संबंधित लाभ हो सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन काफी बेहतर रहेगा, वे अपने प्रिय को साथ लेकर कहीं दूर यात्रा पर निकल सकते हैं।

मकर राशि: मकर राशि वाले लोगों के लिए आज का दिन खर्चों से मुक्ति देने वाला साबित होगा। इसी वजह से आप काफी अच्छा अनुभव करेंगे। आपकी इनकम भी बढ़ेगी और खर्चे कम होंगे। आर्थिक तौर पर आप मजबूत बनेंगे। आपके अंदर गजब का आत्मविश्वास देखने को मिलेगा। आप हर काम को बेहतर तरीके से अंजाम दे पाएंगे। संपत्ति में बढ़ोतरी होने की संभावना है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। प्रेम जीवन में कुछ लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जो लोग दांपत्य जीवन जी रहे हैं, उन्हें आज अच्छे नतीजे प्राप्त होंगे। जीवनसाथी से भविष्य के किसी खास मुद्दे पर चर्चा कर सकते हैं। परिवार में सब एक दूसरे को खुश रखने की कोशिश करेंगे।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले आपको आज अपने अंदर प्रेम की भावना महसूस होगी और चाहे आपका कोई प्रिय जन हो या ऑफिस का कोई व्यक्ति आप सब के प्रति अच्छा भाव रखेंगे। इस कारण से आज आपको ताजगी महसूस होगी। काम के सिलसिले में आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा और आप मजबूती से अपना काम करेंगे। आपके बॉस से भी आप की स्थिति सुधरेगी। आप किसी लंबी यात्रा या विदेश जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। आर्थिक तौर पर दिन थोड़ा सा कमजोर हो सकता है, क्योंकि आप के खर्चों में अचानक से बढ़ोतरी हो सकती है। प्रेम जीवन में दिन अनुकूलता वाला रहेगा और कुछ लोग अपने प्रिय को प्रेम विवाह के लिए प्रपोज कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में भी दिन बेहतर रहेगा।

मीन राशि: मीन राशि वाले आज के दिन आपको एक साथ कई लाभ हो सकते हैं। इस कारण से आपकी खुशी दोगुनी हो जाएगी। भाग्य भी आपके पक्ष में रहेगा और इस वजह से कार्य में सफलता मिलेगी और आपको हर्ष होगा। दांपत्य जीवन में सुकून भरे पल मिलेंगे और जीवनसाथी के साथ किसी पार्टी में जाएंगे। अपने खास दोस्तों से मिल मुलाकात होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। आप अपने प्रिय से अपने मन की बात करेंगे। परिवार के बड़ों का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहने की ओर इशारा कर रहा है। आपका स्वास्थ्य बेहतर बनेगा और आप नई जीवन ऊर्जा का एहसास करेंगे। काम के सिलसिले में दिन अनुकूल रहेगा और व्यापार में भी सफलता मिलने की पूरी संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *