जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि: मेष राशि वाले आज आपको अपने भविष्य से संबंधित कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है, जिसके कारण आप थोड़ा परेशान भी रहेंगे। यदि आज आप अपनी संतान को कहीं बाहर पढ़ाई करने भेजना चाहते हैं, तो उसके लिए भी दिन उत्तम रहेगा, लेकिन आज आपको अपनी माता जी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। यदि उनको कोई पहले से समस्या चल रही है, तो आज उसमें बढ़ोतरी होगी, जिसके कारण आपको भागदौड़ भी करनी पड़ेगी। आज आपको अपने किसी सगे संबंधी के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी करना पड़ सकता है।

वृष राशि: वृष राशि वाले आज का दिन आपके लिए कोई अच्छी खुशखबरी लेकर आएगा, लेकिन आज यदि आपने जरूरत से अधिक धन खर्च किया, तो वह आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है, लेकिन आप अपने बढ़ते हुए खर्चों के कारण थोड़ा परेशान रहेंगे, इसलिए आपको उन पर लगाम लगानी होगी। संतान पक्ष की ओर से आज आपको कोई खुशखबरी मिलने से आप फूले नहीं समाएंगे, जिसके कारण आप सायंकाल के समय परिवार के सदस्यो के लिए किसी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। यदि आज आप किसी से धन का लेनदेन करने की सोच रहे हैं, तो बहुत ही सावधानी से करें, नहीं तो आपका आवेदन डूब सकता है।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले आज का दिन आपके व्यावसाय मे कुछ परेशानियां लेकर आएगा, इसलिए आज आपको अपने व्यवसाय में निवेश करने से पहले उससे जुडी जानकारियों को अच्छे से समझना होगा, तभी निवेश करें अन्यथा आपको धन हानि वो सकती है। आज आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में गिरावट आने के कारण आप परेशान रहेंगे। सायंकाल के समय आज आपको किसी विदेश में रहे परिजन से कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे आज आपको अपने किसी परिजन से धोखा मिल सकता है।

कर्क राशि: कर्क राशि वाले आज का दिन परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। यदि आपके कुछ कार्य लंबे समय से लटके हुए हैं, तो आज आप उसे पूरा करने के लिए अपने भाई से मदद ले सकते हैं। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे, जिन्हें परिवार के सदस्यों द्वारा मंजूरी दी जा सकती हैं। आप अपने व्यापार के लिए किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। यदि संतान के व्यापार में निवेश करने की सोच रहे हैं,तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा।

सिंह राशि: सिंह राशि वाले आज का दिन आपके लिए फलदायक रहेगा। आज यदि आप किसी भूमि व भवन की खरीदारी करना चाहते हैं, तो वह आपके लिए ही लाभदायक रहेगी। आज आपको ज्यादा खुले दिल से धन खर्च करने से बचना होगा, क्योंकि यदि आपने ऐसा किया, तो आपको धन की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। सायंकाल के समय आपके घर के अतिथि का आगमन हो सकता है, इसमें आपका कुछ दिन भी व्यय होगा। व्यापार में भरपूर लाभ होने से आज आपका मन प्रसन्न चित्त रहेगा। संतान पक्ष की ओर से भी आज आपको कोई अच्छा समाचार सुनने को मिलेगा।

कन्‍या राशि: कन्‍या राशि वाले आज का दिन आपके लिए कुछ भागदौड़ भरा रहेगा। आपको अपने व्यापार में नई योजनाओं को चलाने के लिए कुछ भागदौड़ करनी पड़ सकती है, जिसके कारण आप अपनी संतान के लिए समय निकालने में नाकामयाब रहेंगे और वह आपसे नाराजगी जता सकते हैं। यदि आपके पिताजी को कोई रोग है, तो उसके कष्टों में आज बढ़ोतरी हो सकती है। प्रेमजीवन जी रहे लोगों के रिश्ते में आज नई ऊर्जा का संचार होगा। नौकरीपेशा लोगों को आज किसी भी वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा, नहीं तो वह उनके लिए परेशानी का कारण बन सकता है।

तुला राशि: तुला राशि वाले आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आज आप किसी नई योजना में निवेश करेंगे, तो उसके लिए आपको अपने पिताजी से सलाह मशवरा करना होगा, नहीं तो आपका कार्य लटक सकता है। घर में आज किसी सदस्य से आपकी कोई बहसबाजी हो सकती है, जिसमें आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण करना होगा। यदि प्राइवेट नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो कुछ समय के लिए रुक जाएं। सायंकाल के समय आपके भाइयों से यदि आपका कोई मनमुटाव चल रहा है,तो वह सुलझेगा।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रह सकता है। आज आपके द्वारा किए गए निर्णय से परेशानी हो सकती है, इसलिए आपको सतर्क रहना होगा और आज आपको अपनी शान व शौकत पर कुछ धन खर्च करना होगा, नहीं तो आपके शत्रु इसे देखकर आपसे ईष्या करेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। यदि आज किसी यात्रा पर जाएं, तो अपने महत्वपूर्ण सामान की सुरक्षा करनी होगी। आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होगा। कार्य क्षेत्र में आज आपको कई चुनौतियों का एक साथ सामना करना पड़ सकता है।

धनु राशि: धनु राशि वाले आज आपको अपने मन में गलत विचारों को आने से रोकना होगा। यदि वह आये, तो वह आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं, इसलिए आज आप जो भी कार्य करें, मन में अच्छा सोचकर करें। यदि संतान के भविष्य से संबंधित निवेश करने का मन बनाया है तो फिर भी दिल खोल कर करें क्योंकि भविष्य में आपको इसका भरपूर लाभ मिलेगा। यदि भाइयों में कोई विवाद पनप रहा है, तो आज आप उसे किसी परिजन की मदद से सुलझाने में कामयाब रहेंगे।

मकर राशि: मकर राशि वाले आज का दिन काफी लंबे समय से चल रही परेशानियों को समाप्त करेगा, जिसके कारण आप प्रसन्न होंगे। राजनीति क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज जनसभाएं करने का मौका मिलेगा, जिसके कारण उनके समर्थन में भी इजाफा होगा। यदि आपका अपने किसी मित्र से लंबे समय से मिलने का मन कर रहा था, तो वह आज आपके सामने आ सकता है। जीवनसाथी को भी आज आप कहीं बाहर घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं, जिससे आप दोनों के बीच रिश्ता और गहरा होगा। कार्यक्षेत्र में यदि आज आप बुद्धि व विवेक से कार्य लेंगे,तो वह आपको भरपूर लाभ देगा।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले आज का दिन आपके लिए अधिक मेहनत भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपको अधिक मेहनत करनी होगी, तभी आप उसमें उत्तम लाभ पा पाएंगे, लेकिन मन के अनुकूल लाभ न मिलने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे। आज व्यस्तता के बीच भी आप अपने प्रेम जीवन के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। आज आप अपने घर की रंगाई पुताई आदि पर भी कुछ धन व्यय कर सकते हैं, लेकिन आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगानी होगी, नहीं तो यह आपकी आर्थिक स्थिति को संकट में डाल सकते हैं।

मीन राशि: मीन राशि वाले आज का दिन स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से नरम गरम रहेगा। आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। यदि लापरवाही की तो यह किसी बड़ी बीमारी का रूप ले सकता है। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज किसी महिला मित्र के सहयोग से पदोन्नति प्राप्त हो सकती है। छोटे व्यापारियों को आज नगद धन की कमी का भी सामना करना पड़ सकता है। यदि संतान को किसी व्यवसाय को कराने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए कुछ समय के लिए रुक जाएं। परिवार में आज किसी बात पर आपको सलाह मशवरे की आवश्यकता होगी। शाम के समय आज आप अपने माता-पिता से बातचीत में व्यतीत करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *