Kempe Gowda statue: 108 फीट ऊंची मूर्ति के लि‍ए 4 हजार किलो की तलवार

बेंगलुरु। बेंगलुरु में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा परिसर के 23 एकड़ में फैले हेरिटेज पार्क में बन रही 108 फीट ऊंची केंपे गौड़ा की प्रतिमा (Kempe Gowda statue) का निर्माण कार्य अब और तेज हो गया है। इस प्रतिमा के लिए 85 करोड़ रुपये की लागत से बनी 4000 किलो की तलवार लाई गई है। प्रतिमा को हवाई अड्डा के प्रमुख आकर्षण के रूप में पेश करने की योजना है। उच्च शिक्षा मंत्री सीएन अश्वनाथ नारायण ने तलवार का स्वागत किया और उसके पूजन कार्यक्रम में भी भाग लिया। कैंपे गौड़ा की प्रतिमा का निर्माण कराया जा रहा है। पद्मविभूषण से सम्मानित नोएडा के वास्तुकार आरडब्ल्यू सुतार इस प्रतिमा का निर्माण कर रहे हैं।

कौन थे केंपे गौड़ा नादप्रभु हिरिया- सुशिक्षित और सफल शासक रहे केंपे गौड़ा को सामाजिक सुधारों और बेंगलुरु में मंदिरों और जलाशयों के निर्माण के लिए भी जाना जाता है। केंपे गौड़ा विजयनगर साम्राज्य के एक शासक थे। उन्होंने 1537 में कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु शहर को बसाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *