मुख्य द्वार पर रखें ये चीजें, आएगी सुख-समृद्धि…

वास्तु । लोग अक्सर इस बात को लेकर परेशान रहते हैं कि उनके हाथों में पैसे नहीं टिकते। पैसा तो आता है, लेकिन टिकता नहीं है जिसकी वजह से परिवार को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यदि कोशिश करने के बाद भी पैसे अधिक खर्च हो रहे हैं, तो इसके कई कारण हो सकते हैं। इसका एक कारण वास्तु दोष भी हो सकता है। वास्तु के कुछ उपायों को करके आप समस्या का समाधान पा सकते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर का मुख्य द्वार बेहद अहम होता है यही कारण है कि लोग अपने घर के मुख्य द्वार पर शुभ चीजें लगाते हैं। शुभ चीजों को लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ता है और फिजूल खर्ची भी कम होती है। साथ ही परिवार में सुख शांति बनी रहती है। आइए जानते हैं उन शुभ चीजों के बारे में…

शुभ लाभ:-

वास्तु के अनुसार, नकारात्मक ऊर्जा से बचने के लिए घर के मुख्य दरवाजे के दोनों तरफ शुभ-लाभ लिखना चाहिए। ये बहुत शुभ माना जाता है।

गणेशजी:-
गणेशजी को हिंदू धर्म में प्रथम पूज्य माना गया है। घर के मुख्य द्वार पर गणेश जी लगाएं, लेकिन एक बात का ध्यान रखें कि गणेश जी को इस तरह लगाएं कि उनकी पीठ बाहर की तरफ हो। अंदर की तरफ पीठ होने से घर में धन का अभाव होगा और दरिद्रता बढ़ेगी। वहीं अन्दर की तरफ मुख होने से बाधाओं का नाश होगा और हर कार्य में सफलता मिलेगी।

मां लक्ष्मी के पैर:-
वास्तु शास्त्र के अनुसार मां लक्ष्मी के पैर की तस्वीर घर के मुख्य दरवाजे पर लगाने से धन-दौलत और समृद्धि घर पर आती है। घर के मुख्य द्वार पर देवी लक्ष्मी के पैर जरूर लगाएं।

स्वास्तिक:-
वास्तु के अनुसार घर के मुख्य द्वार के दोनों तरफ लाल स्वास्तिक बनाना शुभ होता है। मान्‍यता है कि स्वास्तिक लगाने से घर के वास्तु और दिशा दोष दूर होते हैं। वहीं मुख्य द्वार के ऊपर बीचों बीच नीला स्वास्तिक बनाएं। ऐसा करने से घर के लोगों का स्वास्थ्य अच्छा रहता है।

मंगल कलश:-

मुख्य द्वार पर जल से भरा कलश रखने से घर में संपन्नता आती है और फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रहता है। इसके अलावा किसी भी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश नहीं कर पाती है। एक बात ध्यान रखें कि मुख्य द्वार पर रखने वाले कलश का मुख चौड़ा और खुला होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *