डे-नाइट टेस्ट में भारत को लगा पहला झटका…

कर्नाटक। भारत और श्रीलंका के बीच बेंगलुरू में आज दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच पहली बार डे-नाइट टेस्ट खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

भारत को मयंक अग्रवाल के रुप में दूसरे ही ओवर में पहला झटका लगा है। विश्वा फर्नांडो के ओवर की चौथी गेंद पर मयंक अग्रवाल के पैड पर लगी जिसपर श्रीलंका ने रिव्यू लिया, जबकि मयंक रन के लिए भागे। रोहित के मना करने के बाद वह दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रनआउट हो गए। फर्नांडो की यह नो बॉल थी, जिसका भारत को एक रन भी मिला, लेकिन यहां मयंक को आउट भी होना पड़ा। मयंक सात गेंदों में चार रन बनाकर आउट हुए।

भारत की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल ने पारी की शुरुआत की है जबकि श्रीलंका ने सुरंगा लकमल को नई गेंद थमाई है। रोहित शर्मा आज अपना 400वां अंतर्राष्ट्रीय मुकाबला खेल रहे हैं। यह उनका 45वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं। वह पहली बार डे-नाइट टेस्ट में भारतीय टीम की कमान संभाल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *