गर्मियों में घूमने का बना रहें हैं प्‍लान, तो ये जगह है बेस्‍ट…

यात्रा। घूमने का शौक रखने वाले गर्मियों की छुट्टियों का इंतजार बेसब्री से करते हैं। गर्मी के मौसम में लोग समर वेकेशन पर जाते हैं। भारत के अधिकतर प्रदेशों में इस मौसम में तापमान ज्यादा रहता है। ऐसे में लोग किसी ठंडी जगह जाना पसंद करते हैं। वैसे तो भारत में घूमने के लिए कई सारी जगहें हैं, लेकिन अक्सर लोग भारत से बाहर या दूसरे देशों की यात्रा भी करना चाहते हैं।

विदेश यात्रा की ख्वाहिश रखने वाले कई कारणों से दूसरे देशों की यात्रा पर नहीं जा पाते। पासपोर्ट-वीजा, सफर के लिए अधिक पैसों की जरूरत होने की वजह से लोगों का विदेश यात्रा का सपना अधूरा रह जाता है या तो उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ता है। लेकिन इस बार आप भारत से बाहर सफर के लिए जाएं, न तो आपको अधिक पैसों की जरूरत है और न ही वीजा पासपोर्ट की। भारत के पड़ोसी देश नेपाल में आप गर्मियों की छुट्टियां मना सकते हैं। यहां आपको खूबसूरत नजारे, प्रसिद्ध पर्यटन स्थल, प्राकृतिकता के बीच मनमोहक दार्शनिक जगहें और कई सारे प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन करने को मिल सकते हैं। इसके लिए आपको अधिक व्यय करने की भी जरूरत नहीं है। ऐसे में अगर आप नेपाल जाने वाले हैं तो जान लीजिए कम पैसों में पूरी नेपाल ट्रिप के बारे में-

काठमांडू, नेपाल:-
काठमांडू बहुत ही खूबसूरत शहर है। यह शहर 1400 मीटर की ऊंचाई पर मौजूद और यहां पूरे साल ठंड रहती है। गर्मियों में आप काठमांडू ट्रैवल करने जा सकते हैं। यहां कई मठ, मंदिर देखने को मिलेंगे। इस आध्यात्मिक और शांत शहर में प्राकृतिक सुंदरता का मनमोहक अनुभव मिलेगा।

स्वयंभूनाथ मंदिर, नेपाल:-
काठमांडू के पश्चिम में स्थित पहाड़ी की चोटी पर करीब तीन किलोमीटर की दूरी पर स्वयंभूनाथ मंदिर स्थित है। यह काठमांडू का सबसे प्रसिद्ध मंदिर है। यहां स्वयंम्भू स्तूप है और ढेरों बंदरों से घिरा है, यही कारण है कि इसे मंकी टेंपल भी कहते हैं। नेपाल जाएं तो इस मंदिर के दर्शन करने जरुर जाएं।

देवी फॉल, पोखरा:-
नेपाल के पोखरा में एक आकर्षक जगह है, जिसका नाम देवी फॉल है। देवी फॉल में झरने की धारा अचानक गायब होकर भूमिगत हो जाती है। इस झरने को देखने का सबसे सही समय मानसून में होता है। पर्यटक बड़ी संख्या में हर साल देवी फॉल देखने के लिए आते हैं।

फेवा झील, पोखरा:-
पोखरा में देवी फॉल के अलावा आप फेवा झील भी देखने जा सकते हैं। फेवा झील नेपाल की दूसरी सबसे बड़ी झील है, जहां आप नौका विहार का लुत्फ उठा सकते हैं। झील के किनारे पार्टनर, दोस्तों या परिवार के साथ समय बिताने के साथ ही गरमा-गरम चाय का आनंद भी ले सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *