यहां करें गर्मी की छुट्टियों का फुल एंजॉय…

यात्रा। अगर आप काफी समय से फैमिली के साथ घूमने-फिरने की प्लानिंग कर रहे हैं, लेकिन कहां जाए, जहां बच्चों के साथ फुल एंजॉय कर पाएं, इसे लेकर कन्फ्यूज़ हैं, तो यहां दिए गए ऑप्शन्स पर एक बार नजर जरूर डालें। जो यकीनन आपके ट्रिप को यादगार बना देंगे।

पुड्डुचेरी- आपको पुडुचेरी के रॉक बीच पर भी वही नजारा देखने को मिलेगा, जो गोवा व मुंबई के बीचों पर होता है। यह बीच भी काफी खूबसूरत है। फैमिली व पार्टनर के साथ एंजॉय करने के लिए बेस्ट है ये बीच।

सेंट मैरी आइलैंड- कर्नाटक के इस बीच को नारियल आइलैंड के नाम से भी जाना जाता है। जो मालपे के तट पर अरब सागर में चार छोटे आइलैंड का एक ग्रूप है। यहां आपको एंजॉयमेंट व फोटोग्राफी दोनों करने का भरपूर मौका मिलेगा।

मारवांथे बीच- कर्नाटक के इस बीच को देखना वाकई एक अलग तरह का एक्सपीरियंस है, क्योंकि यहां अरब सागर और सौपर्णिका नदी का मिलन होता है। यह एक राष्ट्रीय राजमार्ग भी है। जो मौका देता है सैलानियों को घूमने के साथ फोटोग्राफी का भी।

गोल्डन बीच- आपको इस बीच की खूबसूरती को करीब से देखने के लिए ओडिशा आना पड़ेगा। ये इंडिया के सबसे खूबसूरत बीच में से एक है। सोलो ट्रिप पर हों या फिर फैमिली के साथ वेकेशन का प्लान बना रहे हैं। दोनों ही लिहाज से ये जगह है बेस्ट।

पापनासम बीच- केरल में भी एक ऐसा बीच है, आप जहां इस समय फुट टू एंजॉय कर सकते हैं। वो है पापनासम बीच प्राकृतिक झरनों और चट्टानों के घिरे हुए इस बीच की खूबसूरती गजब की है।

धनुषकोडी- इस बीच पर बाकी बीच जितनी भीड़भाड़ नहीं रहती, जिस वजह से यह ज्यादा साफ-सुथरा है। इस बीच की कुछ अपनी धार्मिक मान्यताएं भी हैं। तो यहां भी घूमने का प्लान आप बना सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *