">

अपनाएं ये टिप्‍स, घर में आएगी सकारात्मक ऊर्जा…

वास्‍तु। चीनी वास्तु शास्त्र में जीवन की नकारात्मकता दूर करने के साथ ही अपने करियर, व्यापार और घर में सुख-समृद्धि बनाए रखने के कई उपाय बताए गए हैं। यदि खूब मेहनत के बाद भी आपको कारोबार में तरक्की नहीं मिल रही या फिर नौकरी में काफी समय से प्रमोशन नहीं मिल रहा है, तो आप फेंगशुई की मदद ले सकते हैं।

फेंगशुई में कुछ चीजों को बेहद शुभ माना गया है। मान्‍यता है कि इन चीजों को अपने कार्यस्थल पर रखने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार होता है। साथ ही कारोबार और नौकरी में जल्द तरक्की की संभावना बढ़ती है। आइए जानते हैं फेंगशुई की उन चीजों के बारे में, जिन्हें कार्यस्थल पर रखने से मिलती है तरक्की…   

अपने घर के अंदर या कार्यस्थल पर मिट्टी के बर्तनों में तीन हरे पौधे पूर्व दिशा में रखें। इससे घर में खुशहाली आएगी। हालांकि फेंगशुई में बोनसाई और कैक्टस को हानिकारक माना जाता है, इसलिए भूलकर भी इन्हें घर में न रखें।

फेंगशुई के अनुसार, घर, कार्यालय, शोरूम आदि के पूर्वी हिस्से में लकड़ी का फर्नीचर या लकड़ी से निर्मित वस्तुएं जैसे- अलमारी, शो पीस, पेड़-पौधे या फ्रेम जड़े हुए चित्र लगाना शुभ होता है।

फेंगशुई में विंड चाइम को बेहद शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि हवा चलने से जब ये आपस में टकराती हैं तो बहुत ही मधुर ध्वनि उत्पन्न करती है, जिससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

फेंगशुई के अनुसार बांस के पौधे सुख-समृद्धि के प्रतीक हैं। इनसे परिवार के सदस्यों को पूर्ण आयु व अच्छी सेहत मिलती है। साथ ही कार्यस्थल पर इन्हें रखने से जल्द प्रमोशन के अवसर मिलते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *