सबसे अमीर अमेरिकी सेल्फ मेड महिलाओं में शामिल हुई पांच भारतीय महिला

नई दिल्‍ली। दुनिया में भारतीयों का दबदबा अब बढ़ता ही जा रहा है। पुरूषों के साथ कदम से कदम मिलाते हुए महिलाएं भी दुनिया में भारत का नाम रोशन कर रही हैं। बता दें कि अमेरिका की प्रसिद्ध पत्रिका फोर्ब्स 2021 ने अमरीका की सबसे अमीर 100 सेल्फ-मेड महिलाओं की सूची जारी की है। इस लिस्ट में पांच भारतीय मूल की महिलाओं को जगह दी है।

वहीं फोर्ब्स 2021 की इस सूची में पेप्सीको की पूर्व चेयरमैन इंदिरा नुई, सिंटेल की को-फाउंडर नीरजा सेठी, कॉन्फ्लूएंट की को-फाउंडर नेहा नरखड़े, एरिस्टा नेटवर्क्स की सीइओ जयश्री उल्लाल और गिंगको बायोवर्क्स की को-फाउंडर रेशमा शेट्टी के नाम शामिल हैं। इस पत्रिका ने इन सब बिजनेस वूमेन की कुल संपत्ति 118 बिलियन डॉलर यानी एक लाख करोड़ रूपए से अधिक आंकी है।

अमेरिका में सबसे अमीर सेल्फ मेड महिलाओं में से 26 अब अरबपति हैं, जिनमें दो भारतीय अमेरिकी भी शामिल हैं। वहीं जयश्री उल्लाल क्लाउड नेटवर्किंग फर्म एरिस्टा नेटवर्क्स की अध्यक्ष और सीईओ हैं। जयश्री उल्लाल सभी भारतीय अमेरिकी कारोबारी महिलाओं में सबसे अमीर हैं। उनकी कुल संपत्ति 2020 में 1.3 बिलियन डॉलर से बढ़कर 2021 में 1.7 बिलियन डॉलर हो गई है।

फोर्ब्स की 2021 की अमेरिका की सबसे अमीर सेल्फ मेड महिलाओं की सूची में पांच भारतीय मूल की महिलाओं में से एक जयश्री उल्लाल ने अरिस्टा नेटवर्क्स का राजस्व 2016 में 1.1 बिलियन डॉलर से 2.2 डॉलर कर दिया। वे वर्ष 2008 से ही कंपनी की सीइओ हैं।

जयश्री उल्लाल ने सेंटा क्लेरा यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग मेनेजमेंट की पढ़ाई की है, नीरजा सेठी एक बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ, फ्लोरिडा में स्थित दूसरी सबसे अमीर भारतीय अमेरिकी व्यवसायी महिला हैं। इन्होंने एक प्रतिष्ठित आईटी कंसल्टिंग और आउटसोर्सिंग कंपनी सिंटेल इंक की स्थापना की थी साथ ही इसकी निदेशक भी रह चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *