तेजी से गति पकड़ रहा मानसून…

नई दिल्‍ली। देश के अधिकतर राज्यों में दक्षिण पश्चिम मानसून ने दस्तक दे दी है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा समेत उत्तरी राज्यों में भी मौसम नम है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से झुलसाती गर्मी से राहत मिली है।

देशभर में पारा तेजी से नीचे गिर गया है। दक्षिण भारत व पूर्वोत्तर के कुछ इलाकों में भारी वर्षा से जनजीवन प्रभावित हुआ है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, मानसून  तेजी से गति पकड़ रहा है। ज्‍यादातर राज्यों में यह दस्तक दे चुका है। कुछ राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ व प्री मानसून के कारण भी बारिश हुई है। जिस कारण मौसम में ठंडक आ गई है।

अधिकांश राज्यों में पारा 40 डिग्री से नीचे आ गया है। लेकिन नमी बढ़ने से कई इलाकों में उमस बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून इसी सप्ताह दिल्ली और आसपास के इलाकों में भी दस्तक दे देगा।

आज बिहार के कई जिलों में तेज वर्षा होने की संभावना है। पटना में आज आंधी के साथ तेज वर्षा हो सकती है। छत्तीसगढ़, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, ओडिशा, मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। उत्तराखंड, जम्मू और कश्मीर, तेलंगाना भी आज बारिश की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *