शाम के समय न करें ये काम,मां लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज…

वास्‍तु। हिन्दू धर्म में ऐसी मान्‍यता है कि, सूर्यास्त के बाद ऐसे कई काम हैं जो बिल्कुल भी नहीं करने चाहिए। सूर्योदय और सूर्यास्त को दिन और रात का संधि समय मना जाता है। इसीलिए हिन्‍दू धर्म में इस समय को काफी महत्त्वपूर्ण माना गया है। शास्त्रों में बताया गया है कि, सूर्यास्त के बाद कुछ कामों को करना अशुभ माना जाता है।

आपने अपने पुर्वजों से हमेशा सुना होगा कि संध्या के समय सोना नहीं चाहिए और न ही झाड़ू लगानी चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है । ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शाम के समय माता सरस्वती, माता लक्ष्मी और मां दुर्गा का आगमन होता है। ऐसे में कई चीज़ों का ख्याल रखना जरूरी होता है।

संध्या के समय न सोएं:-

हर काम का एक सही समय होता है। जिसकी सही आदत डालना इंसान के लिए बेहद जरूरी होता है। जो लोग शाम के दौरान सोते है उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से उस शख्स की उम्र कम होती है और वह कई तरह की बीमारियों का शिकार हो सकता है। सूर्यास्त और शाम के समय मां लक्ष्मी का घर में आगमन होता है। इसके साथ ही शाम के समय घर के दरवाजे खोले रखें।

घर या आंगन में न लगाएं झाड़ू:-

शास्त्रों के मुताबिक सूर्यास्त और शाम के दौरान घर में झाडू नहीं लगाना चाहिए। मान्‍यता है इस दौरान मां लक्ष्मी घरों में प्रवेश करती हैं। यदि आप इस वक्त झाडू लगाते हैं तो वह घर से चली जाती हैं और उस घर में धन की कमी होने लगती है।

दहलीज पर ना बैठे :-

शास्त्रों के अनुसार शाम के समय अपने घर की दहलीज पर नहीं बैठना चहिए। इसे अशुभ माना जाता है। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपके घर में मां लक्ष्मी प्रवेश नहीं करेंगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *