Cyclone Asani: समुद्र में मिला सोने का रथ…

विशाखापत्तनम। समुद्री तूफान असानी के बीच समुद्र में बहते  एक सोने के रंग का रथ पाया गया है। कहा जा रहा है कि मंगलवार की शाम आंध्र प्रदेश में श्रीकाकुलम के सुन्नापल्ली सी हार्बर में एक खूबसूरत रथ बहते हुए नजर आया। समुद्र में बहते इस रथ को स्थानीय लोगों ने किनारे तक पहुंचाया। रथ का आकार दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के एक मठ जैसा है। रथ के चक्रवात असानी के प्रभाव से भटकर यहां पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है।

golden chariot found in sea
golden chariot found in sea

अपको बता दें कि कम दबाव का क्षेत्र सबसे पहले दक्षिण अंडमान सागर पर बना था, इसलिए यह अनुमान भी लगाया जा रहा है कि ये रथ म्यांमार, थाईलैंड, मलेशिया या इंडोनेशिया जैसे अंडमान सागर के किसी करीबी देश का हो सकता है। पर संताबोम्मली के तहसीलदार जे चलमैय्या का कहना है कि, यह किसी दूसरे देश से नहीं आया होगा बल्‍की इस रथ का इस्तेमाल फिल्म की शूटिंग के लिए किया गया होगा, जिसे उच्चज्वार की गतिविधि ने श्रीकाकुलम तट पर ले आई। वहीं नौपाड़ा के एसआई ने कहा कि, हो सकता है कि यह किसी दूसरे देश से आया हो. हमने इंटेलिजेंस और उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *