पूर्व सीएम कल्याण सिंह के निधन पर उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा…

सोनभद्र। जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर दुख जताया है। रविवार की सुबह शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि जब भी गुड गवर्नेंस की बात होगी, कल्याण सिंह को सबसे पहले याद किया जाएगा। उन्होंने अपने शासन में विकास का रोडमैप तैयार किया। सत्ता की परवाह किए बगैर जनता के हित को सर्वोपरि रखा। उन्होंने ईश्वर से गतात्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए परिजनों के प्रति संवेदना जताई। उप राज्यपाल मनोज सिन्‍हा रक्षाबंधन पर अपनी बहन से राखी बंधवाने सोनभद्र के आमडीह गांव पहुंचे थे। राखी बंधवाकर लौटते समय वह मीडियाकर्मियों से रूबरू हुए। उन्होंने पूर्व सीएम को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद बिना किसी सवाल का जवाब दिए सीधे वाराणसी निकल गए। पहले उन्हें वाराणसी से चार्टेड प्लेन से सीधे जम्मू कश्मीर जाना था, लेकिन अब लखनऊ पहुंचेंगे। वहां पूर्व सीएम कल्याण सिंह का अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद जम्मू कश्मीर रवाना होंगे। उप राज्यपाल के कार्यक्रम को लेकर दो दिनों से आमडीह गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया था। भारी फोर्स चप्पे-चप्पे पर डटी थी। उनके जाते ही अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *