प्रोजेक्ट 75 की 5वीं पनडुब्बी के लिए शुरू हुआ समुद्री परीक्षण

मुंबई। प्रोजेक्ट 75 की 5वीं पनडुब्बी के लिए समुद्री परीक्षण शुरू हो गया है। इसमें पनडुब्बी की प्रणोदन प्रणाली, हथियार और सेंसर का परीक्षण भी शामिल है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि पनडुब्बी, जिसे कमीशनिंग के समय आइएनएस वागीर नाम दिया जाएगा।

बता दें कि वगीर एक खास तर की मछली होती है। इन परीक्षणों के पूरा होने के बाद इस वर्ष के अंत में भारतीय नौसेना को सौंप दी जाएगी। प्रोजेक्ट 75 की 5वीं पनडुब्बी, भारतीय नौसेना के कलवरी क्लास की पनडुब्बी है।

इसने 1 फरवरी को अपना समुद्री परीक्षण शुरू किया। पनडुब्बी को नवंबर 2020 में एमडीएल के कान्होजी आंग्रे वेट बेसिन से लांच किया गया। कोरोना महामारी के बावजूद, मुंबई स्थित एमडीएल ने 2021 में प्रोजेक्ट 75 की दो पनडुब्बियों की डिलीवरी की है।

5वीं पनडुब्बी का समुद्री परीक्षण शुरू करना एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। पनडुब्बी अब प्रणोदन प्रणाली, हथियार और सेंसर सहित समुद्र में अपने सभी प्रणालियों के गहन परीक्षणों से गुजरेगी। इन परीक्षणों के पूरे होने के बाद पनडुब्बी को इसी वर्ष नौसेना को सौंपने की योजना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *