भारत और अल्जीरिया की नौसेनाओं ने अपतटीय क्षेत्र में पहली बार किया युद्धाभ्यास

नई दिल्ली। भारत और अल्जीरिया की नौसेनाओं ने अल्जीरिया के अपतटीय क्षेत्र में पहली बार अभ्यास किया, जो दोनों पक्षों के बीच बढ़ते समुद्री सहयोग को प्रदर्शित करता है। अधिकारियों ने बताया कि रविवार को हुए इस अभ्यास में भारतीय नौसेना के आईएनएस ‘ताबर’ और अल्जीरियाई नौसेना के पोत ‘एज्जादजेर’ ने हिस्सा लिया। भारतीय नौसेना के प्रवक्ता कमांडर विवेक मधवाल ने इसे ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इसने भविष्य में दोनों नौसेनाओं के बीच संवाद और सहयोग को बढ़ाने की संभावना को खोल दिया है। उन्होंने कहा, अभ्यास के दौरान भारतीय और अल्जीरियाई युद्धपोतों के बीच समन्वित युद्धाभ्यास, संचार प्रक्रियाओं और स्टीम पास्ट सहित अनेक गतिविधियां आयोजित की गईं। नौसेना के अधिकारी ने कहा, इस अभ्यास से दोनों नौसेनाओं को एक-दूसरे के द्वारा अपनाए जाने वाले संचालन के विचार को समझने में मदद मिली। इसने पारस्परिक ता को बढ़ाते हुए भविष्य के लिए दोनों नौसेनाओं के बीच बातचीत तथा सहयोग को बढ़ाने की संभावनाओं को भी खोल दिया। भारत पिछले कुछ वर्षों में विभिन्न अफ्रीकी देशों के साथ रक्षा और सुरक्षा संबंधों को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *