गूगल लेकर आया ये धमाकेदार फीचर्स और अपडेट्स…

टेक्नोलॉजी। गूगल ने माउंटेन व्यू में अपने सालाना Google I/O 2022 इवेंट का आयोजन किया। गूगल ने अपने वेब सर्च इंजन में कई फीचर्स जोड़ने और सुधारों की घोषणा की। इसके साथ ही कंपनी ने Google Assitant के लेटेस्ट अपडेट भी पेश किए।

गूगल ने “multisearch near me” पेश किया है जिससे आपको अपने आस-पास की चीजों को खोजने में मदद मिलेगी। यह तब काम करेगा जब आप Google Lens के माध्यम से किसी प्रोडक्ट की खोज कर रहे होते हैं। अगर आप अपने सर्च किए हुए वाक्‍य में “near me” जोड़ दें, तो आप उससें जुड़े अपने आस-पास के परिणाम पा सकते हैं। Google अब सीन एक्सप्लोरेशन ऑप्शन भी लाया है जिसके साथ आप कई चीजो की खोज करने में सक्षम होंगे।

Google ने इमेज के लिए अपने सर्च फ़िल्टर को भी अपडेट किया है। जिससे आपको कुछ विशिष्ट शब्द खोजने में स्किन टोन चुनने के लिए एक फ़िल्टर मिलेगा। उदाहरण के लिए, यदि आप “दुल्हन का मेकअप लुक” खोजते हैं, तो आपको एक स्किन टोन फाइलर दिखाई देगा, ताकि आप अधिक डाइवर्सिफाई रिजल्ट प्राप्त कर सकें।

अगर आप Google Assistant को “Ok Google” कहकर थक गए हैं तो गूगल आपको एक नया दे रहा है। इसकी मदद से आप हमेशा “Ok Google” या “Hey Google” जैसे वाक्यांश कहने के बजाय, सीधे Assistant को निर्देशित कर सकते हैं।

Google Search परिणामों में आने वाले पर्सनलाइज्ड ऐड सुविधा होगी। इसमें रैंडम अनफ़िल्टर्ड विज्ञापन देखने के बजाय, आप अपनी पसंद की कैटेगरी सेट करके चुन सकते हैं कि आप कौन से विज्ञापन देखना चाहते हैं। यह सुविधा इस साल के अंत में उपलब्ध होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *