घर में इन पौधों को लगाने से दूर होगा तनाव

वास्‍तु। घर में हरे-भरे पौधे लगाना हर किसी को पसंद होता है। हरे-भरे पौधे न सिर्फ देखने में अच्छे लगते हैं, बल्कि ये मन को भी सुकून देते हैं। घर में यदि पौधे लगे हों, तो सकारात्मकता का प्रवाह बढ़ता है। कुछ पेड़ पौधे तो सिर्फ सजावट के लिए लगाएं जाते हैं,

तो वहीं कुछ पौधे ऐसे भी होते हैं, जो घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली के आगमन में सहायक होते हैं। वास्तु शास्त्र में कई ऐसे पौधे बताए गए हैं, जिनको घर में लगाने से समृद्धि बनी रहती है। तो चलिए जानते है उन पौधों के बारे में… 

चम्पा:- धार्मिक दृष्टि से चम्पा के फूल को पवित्र माना जाता है। इसके फूलों का इस्तेमाल पूजा में भी किया जाता है। इसके फूलों में खुशबू होने की वजह से चम्पा का पौधा वातावरण को शुद्ध करने के लिए लगाया जाता है।

मोगरा:- वास्तु शास्‍त्र के मुताबिक मोगरे का पौधा लगाने से घर की नकारात्मक ऊर्जा कम हो जाती है। मोगरे के फूल गर्मियों में खिलते हैं। दिमाग को इसकी भीनी-भीनी खुशबू तरोताजा बनाती है और गुस्से को शांत करती है।

गुलाब:- ज्‍यादातर लोग अपने घर में गुलाब का पौधा लगाना पसंद करते हैं। ये फूल औषधीय गुणों से भी भरपूर है। गुलाब की खुशबू से न सिर्फ मन शांत होता है, बल्कि तनाव भी दूर हो जाता है और रिश्तों में मिठास बनी रहती है।

चमेली:- वास्तु के मुताबिक घर के आंगन में चमेली का पौधा होना शुभ फल देता है। इसके घर में होने से परिवार के सदस्यों के जीवन में सकारात्मक बदलाव होने लगते हैं। साथ ही सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।

पारिजात:- वास्तु के मुताबिक पारिजात को बेहद शुभ माना गया है। जिस घर में पारिजात के फूल होते हैं, वहां हमेशा शांति व समृद्धि का निवास होता है। आपको बता दें कि ये चमकारी फूल सिर्फ रात में ही खिलते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *