जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि: मेष राशि वाले आज आपको अपने जीवनसाथी और अपने परिवार के सदस्यों के बीच तालमेल बनाकर रखना होगा। यदि कोई बात भी हो, तो उसमें आपको अपने क्रोध पर भी काबू रखना होगा, नहीं तो आपके रिश्तों में दरार पड़ सकती है, जो लोग रोजगार के क्षेत्र में प्रयासरत हैं, उनको मन मुताबिक सफलता प्राप्त होगी, जिसके कारण उनकी भविष्य की चिंता समाप्त होगी।

वृष राशि: वृष राशि वाले आज आप व्यस्तता के कारण अपने कुछ जरूरी कामों की ओर ध्यान नहीं लगाएंगे, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है, क्योंकि आपका कोई कानूनी कार्य आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। परिवार में किसी पूजा पाठ, भजन, कीर्तन आदि का आयोजन कर सकते है, जिसमे परिवार के सदस्यों का आना जाना लगा रहेगा। आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे और किसी काम में बिजी रहना आपके लिए लाभदायक रहेगा। आपको निर्णय लेने की क्षमता का भी लाभ मिलेगा।

मिथुन राशि: आज का दिन आज के दिन आप अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे, जिसके कारण आप अपने काफी कार्य अपने हाथ में ले लेंगे, लेकिन बाद में उनके पूरा ना होने से आपको पछताना पड़ सकता है, इसलिए आज आप उतने ही कामों को हाथ में लें, जिसको आप पूरा कर सकें। आज आपको आपका लंबे समय से रुका हुआ धन प्राप्त होने से आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी।

कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम का रहने वाला है। यदि आज आप कोई नया व्यवसाय शुरू करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। संतान के प्रति आपका विश्वास और अधिक गहरा होगा, लेकिन आज आपको अपने मन में किसी के बारे में बुरी भावना नहीं रखनी है। ननिहाल पक्ष से भी आज आपको प्रेम व स्नेह मिलता दिख रहा है।

सिंह राशि: आज का दिन आपको सामान्य लाभ देकर जाएगा। ससुराल पक्ष से भी आज यदि आपकी कोई नाराजगी चल रही थी, तो उसमे सुलह हो सकती है। यदि आज आपके पिताजी को कोई नेत्रों से संबंधित समस्या थी, तो वह बढ़ सकती है। यदि ऐसा हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। भाइयों के सहयोग से आपको आज बिजनेस में लाभ मिलता दिख रहा है। जीवन साथी के लिए आज आप कोई उपहार खरीद सकते हैं, जिसे देखकर वह प्रसन्नचित्त हो उठेंगे।

कन्‍या राशि: आज का दिन आपके लिए कुछ कठिनाई भरा रहेगा। आज आपको अपने सभी कार्य को पूरा करने के लिए कठिन परिश्रम की आवश्यकता है। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा में आ रही बांधा कठिन परिश्रम से ही दूर होगी। आज आपको अपने माता-पिता का सुख व सहयोग हर जगह मिलता दिख रहा है, लेकिन आज आपकी सेहत को लेकर कुछ परेशान हो सकते हैं। सायंकाल के समय आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें आपको कुछ धन व्यय करना पड़ेगा।

तुला राशि: आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। आज आप की संपत्ति में इजाफा होता दिख रहा है। यदि आज आप किसी संपत्ति के खरीद-फरोख्त की सोच रहे हैं, तो आज आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। सायं काल के समय आपको अपने किसी मित्र से कोई उपहार मिलता दिख रहा है। व्यापार में भी यदि आपका पैसा कहीं फंसा हुआ था, तो वह आज आपको प्राप्त होगा, इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आप अपने परिवार की सभी महत्वकांक्षी की पूर्ति करने में सफल रहेंगे।

वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके लिए शांति भरा रहेगा, जिसके चलते आपको अपने घर व व्यापार दोनों में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। सायंकाल तक आप अपने धैर्य तथा प्रतिभा से अपने शत्रु पक्ष पर विजय पा लेंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। यदि आपका कोई वाद विवाद बिजनेस में है, तो आपको इसमें अपनी वाणी की सौम्यता को बनाए रखना होगा, नहीं तो आपके कुछ नये शत्रु पैदा हो सकते है।

धनु राशि: आज का दिन आपके ज्ञान में वृद्धि होगी। आपके अंदर दान पुण्य की भावना बढ़ेगी और आप धार्मिक क्षेत्र की यात्रा पर भी जा सकते हैं, जिससे आपके यश में वृद्धि होगी। यदि आज ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को उधार देना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर दें, इससे आपके रिश्तो में दरार पड़ सकती है। रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को आज सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे, जिसे देखकर उनका मन प्रसन्न होगा।

मकर राशि: आज का दिन आपके लिए बहुमूल्य वस्तुओं के प्राप्ति का दिन रहेगा। आज आपको अपनी बुजुर्गों के आशीर्वाद से किसी बहुमूल्य वस्तु अथवा संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है, जिसकी आप लंबे समय से प्रतिक्षा कर रहे थे, लेकिन इसके साथ-साथ आपके सामने कुछ ऐसी खर्चे भी आएंगे, जो आपको ना चाहते हुए भी मजबूरी में करने पड़ेंगे। ससुराल पक्ष से आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है।

कुंभ राशि: आज का दिन आप यदि किसी निर्णय को बुद्धि व विवेक से लेंगे, तो वह आपको भरपूर लाभ देगा और यदि आपने किसी के कहने पर कोई निर्णय लिया, तो वह आपको भविष्य में नुकसान ही देगा। आज आप अपने बिजनेस की बढ़ती हुई प्रोग्रेस को देखकर प्रसन्न होंगे। परिवार में यदि बहन के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो वह आज समाप्त हो सकती है और कोई उत्तम प्रस्ताव आ सकता है। जीवन साथी के साथ आज आपकी किसी बात पर कोई बहस बाजी हो सकती है, जिसके कारण वह आपसे नाराज हो सकती हैं।

मीन राशि: आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। यदि आपके परिवार के किसी सदस्य के विवाह संबंधी कोई समस्या हैं, तो वह आज समाप्त होगी और नौकरी में खुशमिजाज व्यक्तित्व होने के कारण आज आपके कुछ नए मित्र बनेंगे। आज आप अपने किसी मित्र की मदद के लिए भी आगे आएंगे। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को आज कुछ नए अवसर मिल सकते हैं, जिससे उनका जन समर्थन में भी इजाफा होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ किसी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *